अस्पताल परिसर में सुबह से ही महिलाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं की विभिन्न लैब टेस्ट करने के बाद उन्हें जरूरी मेडिसिन और हेल्थ टिप्स दिए
कैंप के बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक जायसवाल ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हर महीने की 9, 15 और 21 तारीख को यह स्पेशल अभियान चलाया जाता है उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य फोकस एनीमिया यानी खून की कमी को दूर करना और हाई रिस्क प्रेगनेंसी की समय रहते पहचान करना है चेकअप के दौरान जिन महिलाओं में हीमोग्लोबिन की गंभीर कमी पाई गई, उन्हें आयरन सुक्रोज और फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज जैसे महंगे इंजेक्शन पूरी तरह फ्री लगाए गए डॉक्टर जायसवाल ने बताया कि मार्केट में एक फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज इंजेक्शन की कीमत लगभग 3,000 से 5,000 रुपये तक होती है, लेकिन यहाँ यह सुविधा गवर्नमेंट की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई गई
ब्लॉक हेल्थ मैनेजर शकील अंसारी ने बताया कि महिलाओं को घर से अस्पताल लाने और जांच के बाद वापस घर पहुंचाने के लिए चार एम्बुलेंस लगातार सर्विस दे रही थीं अस्पताल पहुँचने वाली महिलाओं का सबसे पहले रजिस्ट्रेशन किया गया, जिसके बाद उनका ब्लड प्रेशर, वजन और हीमोग्लोबिन का लैब टेस्ट हुआ रिपोर्ट आने के बाद सीनियर डॉक्टरों ने रिपोर्ट का एनालिसिस किया और जरूरत के हिसाब से मेडिसिन दी इसके साथ ही महिलाओं की काउंसलिंग भी की गई ताकि वे अपनी डाइट और प्रेगनेंसी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति अवेयर हो सकें कैंप में आईं महिलाओं ने हॉस्पिटल की इस सर्विस और एम्बुलेंस की सुविधा पर काफी खुशी जाहिर की