Thursday, April 23 2026

देश की सुरक्षा को बुद्धिजीवी आये आगे: विक्रमादित्य

FIRSTLOOK BIHAR 17:35 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आना होगा उन्हें विचार और लेखनी के माध्यम से उन तत्वों को बेनकाब करना चाहिए जो देश की सुरक्षा की व्यवस्था होने पर लोगों को भ्रमित करने का अभियान चलाते हैं वे शनिवार को ललित नारायण महाविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की मुजफ्फरपुर इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय सुरक्षा में हमारी भूमिका विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे



उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेवारी है



सभी लोग देश की सुरक्षा के काम में सहयोग करेंगे तभी देश की सीमा सुरक्षित रह सकेगी उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि मिजोरम में सीमा के उस क्षेत्र में बॉर्डर फेंसिंग करने का सरकार ने निर्णय लिया जो खुली हुई थी यह योजना बनने के बाद क्रियान्वित हो पाती उससे पहले ही देश विरोधी शक्तियों ने सीमा पर बसे लोगों में भ्रम फैला दिया कि सरकार सीमा पर सांप छोड़ने वाली है इसी तरह उन्होंने आंतरिक सुरक्षा के लिए अर्बन नक्सलियों को बड़ी चुनौती बताया उन्होंने कहा कि जो शक्ति देश की मजबूती और विकास नहीं पसंद करती है, वह लोगों को दिग्भ्रमित करती रहती है लोगों में भ्रम फैलाने के लिए अखबारों में तरह तरह के तथ्यहीन लेख और आलेख लिखते है ऐसी शक्तियों को जबाव देने के लिए बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आना होगा उन्हें भी देश हित में आलेख और लेख लिखना चाहिए उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों से भी बेहतर संबंध बनाने के लिए विचार व्यक्त करना होगा

उन्होंने कहा कि हमें अपने मूल्य और मूल्यों की जड़ को पहचानना होगा सभ्यता और संस्कृति एक साथ चलती है तब देश का सम्यक विकास होता है संवाद में उन्होंने देश में अवैध घुसपैठ की समस्या पर चिंता जतायी और कहा कि इसे भी चुनौती के रूप में लेकर देश की सुरक्षा के लिए सभी लोगों को पहल करनी होगी एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि क्षेत्रवाद और क्षेत्रीय अस्मिता में फर्क को समझना होगा राष्ट्र के लिए क्षेत्रवाद गंभीर समस्या है जबकि क्षेत्रीय अस्मिता से राष्ट्रवाद को कोई खतरा नहीं है क्षेत्रीय अस्मिता कमजोर पड़ने पर राष्ट्रवाद को चुनौती मिलने का खतरा बढ़ जाता है संवाद में विशिष्ट अतिथि सीआईएमपी, पटना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुमोद कुमार ने कहा कि देश सुरक्षित रहने पर ही हम सभी सुरक्षित रह सकते है देश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है

ऐसे में देश की सुरक्षा सर्वोपरि है इससे पूर्व महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. विजयेंद्र झा ने अतिथियों का स्वागत किया उन्होंने स्वागत भाषण के क्रम में कहा कि देश तभी पूर्ण रूप से विकास के पथ पर तेजी से बढ़ता है जब सभ्यता और संस्कृति साथ साथ चलती है खाड़ी देशों के पास पैसा तो बहुत है, लेकिन पश्चिमी देशों के मुकाबले विकसित नहीं है इसका कारण खाड़ी देशों में सभ्यता और संस्कृति का अभाव है

Related Post