मुजफ्फरपुर : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लंगट सिंह महाविद्यालय में चल रहा आंदोलन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद आक्रोशित कर्मचारियों ने शनिवार को कॉलेज परिसर में फिर से थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया दोपहर एक बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी कॉलेज परिसर स्थित लंगट बाबू की प्रतिमा के पास जमा हुए और करीब एक घंटे तक थाली पीटकर अपनी आवाज बुलंद की
इस दौरान कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे इकाई अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है
उन्होंने कहा कि अगर अब भी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन की आंच और तेज होगी महासंघ के निर्णय के अनुसार, रणनीति तैयार करने के बाद आगामी 13 अप्रैल को शाम 4:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा प्रदर्शन में मुख्य रूप से सत्येंद्र कुमार, ऋषि कुमार, संजीव कुमार, गुरु प्रसाद कश्यप, सुजीत कुमार, रमन कुमार सिंह, सरोज कुमार, सहित कॉलेज के सभी शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल थे