Thursday, April 23 2026

चंपारण से शुरू हुई चेतना और जलियांवाला बाग के बलिदान ने मिलकर ही स्वराज की नींव को मजबूत किया : प्रो कनुप्रिया

FIRSTLOOK BIHAR 04:59 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग एवं एनसीसी यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को स्वराज की अवधारणा और चंपारण सत्याग्रह विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने ऐतिहासिक संदर्भों को जोड़ते हुए कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड की दुखद लेकिन प्रेरणादायी बरसी भी है उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जलियांवाला बाग की उस भयावह घटना का भारतीय जनमानस पर व्यापक और गहरा असर हुआ, जिसने आजादी की लौ को पूरे देश में प्रज्वलित कर दिया



प्राचार्य ने कहा कि चंपारण से शुरू हुई चेतना और जलियांवाला बाग के बलिदान ने मिलकर ही स्वराज की नींव को मजबूत किया



उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे शहीदों के बलिदान को याद रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रो. प्रमोद कुमार ने शिरकत की अपने संबोधन में प्रो. कुमार ने कहा कि स्वराज केवल एक राजनीतिक नारा नहीं बल्कि आत्मबोध की प्रक्रिया है उन्होंने कहा कि चंपारण सत्याग्रह ने भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को एक नई दिशा दी और गांधी जी के सत्य और अहिंसा के प्रयोग ने ब्रिटिश साम्राज्य की चूलें हिला दीं आज के दौर में युवाओं को इन सिद्धांतों को आत्मसात करने की नितांत आवश्यकता है व्याख्यान का संचालन डॉ राजीव कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. विजय कुमार ने किया मौके पर प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो राजीव झा, डॉ संतोष अनल, डॉ शशिकांत पांडे, डॉ वानेश्वर शर्मा, डॉ धीरेंद्र कुमार, डॉ राधा कुमारी, डॉ संध्या कुमारी, डॉ आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे



Related Post