Thursday, April 23 2026

बाबा साहेब के जीवन एवं उनके विचारों को जीवन में अपनाने की जरूरत

FIRSTLOOK BIHAR 05:01 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के वंदना सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया यह कार्यक्रम डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया



इस दौरान डीएलएड एवं बीएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने बाबा साहेब के प्रति अपने विचार व्यक्त किए



कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल सहित सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के महाविद्यालय कार्यक्रम पदाधिकारी राम जी यादव की भी विशेष उपस्थिति रही प्राचार्य ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन एवं उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी साथ ही महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने भी अपने-अपने विचार प्रशिक्षुओं के समक्ष प्रस्तुत किए और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक सरोज कुमार जी के नेतृत्व में हुआ मंच संचालन डीएलएड प्रथम वर्ष की प्रशिक्षु प्रतिभा कुमारी द्वारा किया गया, जबकि आर्या एवं आराध्या ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का परिचय प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण—डॉ. मिन्नी कुमारी, डॉ. अनामिका रानी, डॉ. सौरभ कुमार, शैलेंद्र मिश्रा, राम जी यादव, हितेंद्र कुमार, प्रबाल बेरा एवं प्रतिमा कुमारी—की गरिमामयी उपस्थिति रही अंत में बीएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु ओमकार भारती द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ



Related Post