Saturday, April 25 2026

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर कांटी विधायक ने दी शुभकामनाएं, कहा विकास को मिलेगी नई गति

FIRSTLOOK BIHAR 16:47 PM बिहार

कांटी विधायक एवं पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने बुधवार को सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी है उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और राज्य प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा अजीत कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी एक अनुभवी और दूरदर्शी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी



उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को और मजबूती मिलेगी तथा आम जनता को इसका सीधा लाभ पहुंचेगा



इसके साथ ही विधायक ने बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं विजय कुमार चौधरी को भी मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का प्रशासनिक अनुभव सरकार को और सशक्त बनाएगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करेगा अजीत कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास के कई महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किए हैं अब नई सरकार के गठन के बाद इन कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम मिलकर राज्य को प्रगति के पथ पर और आगे ले जाएगी



Related Post