Thursday, April 23 2026

18-19 अप्रैल को होने वाले भारतीय ज्ञान परंपरा का बहुविषयक चरित्र केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक

FIRSTLOOK BIHAR 16:55 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग में संगोष्ठी के संयोजक डॉ रजनीश कुमार गुप्ता एवं सहसंयोजक डॉ निखिल रंजन प्रकाश के नेतृत्व में राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि 18 एवं 19 अप्रैल को भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद द्वारा संपोषित राष्ट्रीय संगोष्ठी भारतीय ज्ञान परंपरा का बहुविषयक चरित्र विषय पर आयोजन सीनेट हॉल में होने जा रहा है बताया कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग, विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग एवं विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तर बिहार प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में होगा



संगोष्ठी में विभिन्न विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ एवं शोधार्थी सम्मिलित होंगे





कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय ने सहसंयोजक डॉ निखिल रंजन प्रकाश से फोन पर बात कर संगोष्ठी की तैयारी का जायजा लिया सह संयोजक ने सेमिनार की तैयारी पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि संगोष्ठी की तैयारी को लेकर वेलकम कमिटी, आवास कमिटी, टेक्निकल कमीटी, फूड कमिटी, ट्रांसपोर्ट कमिटी एवं मीडिया कमेटी का गठन कर लिया गया है एवं कमेटी सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह सेमिनार अपने आप में अनूठा होगा और ग्लोबल पहचान बनाएगा

समीक्षा बैठक में कार्यक्रम समन्वयक प्रो आभा रानी सिन्हा, प्रो राजीव कुमार, प्रो रुपा श्री जमुआर, आयोजन सचिव डॉ विकास कुमार, डॉ पयोली, डॉ तूलिका सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ सुनीता कुमारी, आयोजन समिति के डॉ विजय कुमार, डॉ अमर बहादुर शुक्ला, डॉ रेखा श्रीवास्तव, डॉ अरुण कुमार, डॉ अफरोज, डॉ रितु कुमारी, डॉ किरण कुमार ठाकुर एवं डॉ ललित किशोर मौजूद रहे



Related Post