Thursday, April 23 2026

लंगट सिंह कॉलेज के संस्थापक बाबू लंगट सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

FIRSTLOOK BIHAR 04:28 AM बिहार

महान समाजसेवी और शिक्षा जगत के देदीप्यमान नक्षत्र बाबू लंगट सिंह की पुण्यतिथि लंगट सिंह महाविद्यालय में गरिमापूर्ण तरीके से मनाई गई संस्थापक को नमन करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि लंगट बाबू एक ऐसे कालजयी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प लिया उनका विजन तत्कालीन समय से काफी आगे का था और आज यह ऐतिहासिक संस्थान उनके उसी त्याग और तपस्या का प्रतिफल है



बाबू लंगट सिंह ने उस दौर में उच्च शिक्षा की नींव रखी जब संसाधन नगण्य थे



उनका मानना था कि समाज की मुक्ति का एकमात्र मार्ग शिक्षा ही है आज हम जिस मुकाम पर हैं, वह उन्हीं के भगीरथ प्रयासों का परिणाम है उन्होंने कहा कि लंगट बाबू ने समाज को केवल एक भवन नहीं, बल्कि ज्ञान का एक ऐसा केंद्र दिया जिसने उत्तर बिहार की शैक्षणिक दिशा बदल दी आज उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए शिक्षण की गुणवत्ता को बनाए रखना और छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना ही हमारे लिए उनको वास्तविक श्रद्धांजलि है श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रो. एसआर चतुर्वेदी, प्रो सुरेंद्र राय, प्रो विजय कुमार, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ अर्धेंदु, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ शमशीर अली, डॉ आनंद कुमार सहित अन्य शामिल रहे



Related Post