Thursday, April 23 2026

डॉ आंबेडकर का जीवन संघर्ष और ज्ञान का अनुपम संगम: प्रो. कनुप्रिया

FIRSTLOOK BIHAR 05:17 AM बिहार

लंगट सिंह महाविद्यालय और 32 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती गौरवपूर्ण तरीके से मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने एक समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को ही अपना सर्वोपरि लक्ष्य माना



उन्होंने जोर देकर कहा कि डॉ. आंबेडकर का संघर्ष केवल एक वर्ग विशेष के लिए नहीं था, बल्कि उन्होंने महिलाओं की उन्नति, शिक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के लिए आजीवन पूरी निष्ठा से कार्य किया



प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को उनके शिक्षाओं के मूल मंत्र को आत्मसात करना चाहिए ताकि समाज की मुख्यधारा से कटे हुए लोगों को न्याय मिल सके

डॉ. शशिकांत पाण्डे ने बाबा साहब के राजनीतिक योगदान और संविधान निर्माण की जटिल प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला वहीं, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर का व्यक्तित्व और कृतित्व समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध एक सशक्त वैचारिक चुनौती थी उनके द्वारा किए गए सुधार कार्य आज भी आधुनिक समाज के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं

समारोह का संचालन कैडेट शालू और आदित्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी कैडेट सृष्टि द्वारा किया गया इस मौके पर डॉ. नवीन कुमार, डॉ. आनंद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट और महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे



Related Post