Thursday, April 23 2026

सीतामढ़ी में पोषण पखवाड़ा का आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 05:18 AM बिहार

सीतामढ़ी : पोषण पखवाड़ा के तहत सीतामढ़ी के बाजपट्टी परियोजना अंतर्गत रतवारा पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र 105 पर पोषण पखवाड़ा विशेष कार्येक्रम आयोजित किया गया जिसका मुख्य थीम था मजबूत आंगनवाड़ी को समुदाय का समर्थन जिसमे जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गयी, सामाजित गतिविधियों को आंगनवाड़ी केंद्र पे आयोजन करने के लिए उत्साहित करने हेतु 01 बालिका (03 वर्ष) का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया



बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा केंद्रों पर माननीय व्यक्तियों के द्वारा खिलोने दान करने के लिए प्रोत्सहित किया गया जिसके उपरांत रंजन सिंह, स्थानीय निवासी के द्वारा आंगनवाड़ी सेविका को खिलोनआ दान किया गया



जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के द्वारा समुदाय से अपील की गई कि घर में स्वयं से बनाए गए गुडिया, खिलौना, आदि आंगनबाड़ी को दान करें समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा आंगनबाड़ी को समर्थन दें, ये भी बताया गया विभागीय थीम के अन्तर्गत पंखुड़ी डिजिटल पोर्टल के बारे में समुदाय को जागरूक किया गया कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना के अलावा जिला समन्वयक, महिला पर्यवेक्षिका एवं उस पंचायत की सभी सेविका उपस्थित थी



Related Post