Thursday, April 23 2026

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा का आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 07:58 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के वंदना सभागार में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा का आयोजन बड़े उत्साह एवं जागरूकता के साथ किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में, विशेषकर महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया



इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. सीमा शर्मा उपस्थित रहीं, जो इंदिरा आईवीएफ में कार्यरत हैं तथा आरडीजीएम मेडिकल कॉलेज, छाजन (तुर्की) में प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं



महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं शॉल प्रदान कर उनका सम्मान किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन सरोज कुमार द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया उन्होंने मंचासीन अतिथियों का परिचय भी कराया अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूलमंत्र स्वयं से पहले आप को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वयंसेवकों को NSS से जुड़कर समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके मुख्य अतिथि डॉ. सीमा शर्मा ने अपने संबोधन में महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं, संतुलित आहार, स्वच्छता तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी ही स्वस्थ समाज की आधारशिला होती है, इसलिए महिलाओं का पोषण और स्वास्थ्य अत्यंत आवश्यक है कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापको एवं प्रशिक्षुओं सह स्वयंसेवकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उन्होंने सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर दिया, जिससे सभी को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा मिली इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के महाविद्यालय पदाधिकारी रामजी यादव ने डी.एल.एड. प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को NSS के उद्देश्य, कार्य एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया

कार्यक्रम में डी.एल.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र, शिक्षकगण—डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. मुन्नी कुमारी, डॉ. अनामिका रानी, श्री संजय कुमार गुप्ता, डॉ. हितेंद्र कुमार, श्री मनोज कुमार, श्री प्रबाल बेरा—तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे अंत में धन्यवाद ज्ञापन डी.एल.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र ने किया तत्पश्चात महाविद्यालय की परंपरा एवं निर्धारित नियमों के अनुसार शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन किया गया

Related Post