Sunday, September 13 2026

एलएस कॉलेज के विद्यार्थियों ने फिएस्टा-2026 में लहराया परचम, प्राचार्या ने किया सम्मानित

FIRSTLOOK BIHAR 03:08 AM बिहार

लंगट सिंह महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सांस्कृतिक क्लब जुनून द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव फिएस्टा 2026 में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कॉलेज का मान बढ़ाया है 7 से 9 अप्रैल तक चले इस आयोजन में कॉलेज के 14 विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, नाटक और लेखन जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी धाक जमाई इस शानदार उपलब्धि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने अपने कार्यालय में विजेता छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई की



प्रतियोगिता के परिणामों में बाबू देवेंद्र ने एकल गायन में, मिहिर मनीष भारती (अंग्रेजी) ने एकल नृत्य में, मोहम्मद अर्शक़ ने कहानी वाचन में और संजना कुमारी ने टेक्निकल राइटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की



वहीं, नुक्कड़ नाटक में महाविद्यालय की 12 सदस्यीय टीम एकम उपविजेता रही, जिसमें संजना, केसर, स्मृति, अमन, ऋषिकेश, दिव्यांशु, मिधत, पलक, रजनीश, अर्शक़, नाहिदा और प्रकृति ने प्रभावी प्रदर्शन किया इसके अलावा रजनीश कुमार ने मिमिक्री व रैप बैटल में, मिहिर मनीष ने मोनोएक्ट में, संजना ने एक्सटेम्पोर में और नाहिदा परवीन ने फोटोग्राफी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहम्मद अर्शक़ ने मोनोएक्ट और एक्सटेम्पोर में तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा को दोहराया इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे छात्र न केवल अकादमिक क्षेत्र में बल्कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और अटूट जुनून का परिणाम है, जो नए छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगा उन्होंने कहा कि टीम एकम का अनुशासन और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में छात्रों का जज्बा काबिले तारीफ रहा सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. दीपिका कुमारी ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि फिएस्टा 2026 जैसे बड़े मंच पर इतने पुरस्कार जीतना गर्व की बात है विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रो. टीके. डे, प्रो. एसआर चतुर्वेदी, प्रो राजीव झा, प्रो जयकांत सिंह, प्रो विजय कुमार,डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ राजीव कुमार, डॉ. नवीन कुमार, डॉ आनंद कुमार सही अन्य ने बधाई दी



Related Post