कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवनाथ झा की देखरेख में किया गया
दर्जनों किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराते हुए उन्हें बेहतर उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया मौके पर उपस्थित किसानों ने इस पहल की सराहना की और समय पर बीज मिलने को लाभकारी बताया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अजीत कुमार ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है उन्होंने कहा कि किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, इसके लिए अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठक की जाती है
विधायक ने कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई उन्होंने स्पष्ट कहा कि “बहाना नहीं, काम चाहिए काम नहीं करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी” साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जाएगा
उन्होंने सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही पंपसेट उपलब्ध कराने की भी बात कही, ताकि किसानों को खेती में किसी प्रकार की कठिनाई न हो
इस मौके पर सीओ पिंटू कुमार, बीएओ शिवनाथ झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जेडीयू नगर अध्यक्ष चंदन पांडे, नगर पार्षद इनरदेव राम, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, मुखिया ज्ञान कौशिक, लेखा पाल रंजीत कुमार, प्रियदर्शिनी, अरुण पांडे, गुड्डू चौधरी, विनय प्रसाद कुशवाहा, मदन प्रसाद कुशवाहा, नंदन महतो, सहित कई जनप्रतिनिधि और सैकड़ों किसान उपस्थित रहे