Sunday, September 13 2026

अक्षय तृतीया पर पुनौरा धाम में बाल विवाह रोकथाम को लेकर चला जागरूकता अभियान

FIRSTLOOK BIHAR 13:57 PM बिहार

सीतामढ़ी : अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य पर संभावित बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सीतामढ़ी द्वारा पुनौरा धाम मंदिर परिसर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया यह अभियान जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास निगम तथा प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर अभिभावकों एवं किशोर-किशोरियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था



इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी और इसे रोकने के लिए सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया



जिला परियोजना प्रबंधक इजाजूल अंसारी ने समाज में जागरूकता को इस कुप्रथा के उन्मूलन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया कार्यक्रम के दौरान यूनिसेफ एवं प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने आमजन से अपील की कि बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 पर अवश्य दें इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम के प्रतिनिधि सौरभ कुमार सहित अन्य कर्मियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और जागरूकता के माध्यम से बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया



Related Post