कांटी क्षेत्र के भवन विहीन गरीब बस्ती में प्राथमिकता के आधार पर सामुदायिक भवन बनवायेंगे गरीबों को सामाजिक प्रयोजन, सुख, श्रद्धा, शादी विवाह करने के लिए टोले- मोहल्ले से बाहर नहीं जाना पड़े, इसके लिए हर संभव कोशिश करेंगे उक्त बातें बुधवार को कांटी नगर परिषद के वार्ड 18 धोबी टोला में मोहल्ला वासियों को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने कहा
उन्होंने कहा की क्षेत्र के कई ऐसे गरीब बस्ती हैं जहां जमीन के अभाव में कोई सरकारी भवन अब तक नहीं बन पाया है, जिस वजह से गरीबों को सामाजिक कार्य एवं यज्ञ - प्रयोजन के लिए बाहर जाना पड़ता है यह सभ्य समाज के लिए बड़ी चुनौती है
मैं वैसे गरीब बस्तियों को चिन्हित किया हूं , यदि उस बस्ती में सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं होगा तो जमींदारों से जमीन दान लेकर वैसे गरीब बस्ती में सरकारी भवन बनवायेंगे, जहां गरीबों के बाल - बच्चे का शादी विवाह एवं अन्य कार्य हो सके
उन्होंने धोबी टोला के लोगों को शुद्ध पेय जल मिले इसके लिए अगले महीने हर हालत में वार्ड 18 के धोबी टोला में नल - जल लगाने का ऐलान किया श्री कुमार ने धोबी टोला स्थित माई स्थान की घेराबंदी अपने निजी फंड से करवाने का भी घोषणा किया उन्होंने बिजली की स्थिति सामान्य रहे इसके लिए मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कांटी में नौकरी करना है तो सरकारी कार्य के प्रति मूल जिम्मेदारी को निर्वहन करते हुए व समर्पित होकर काम करना पड़ेगा
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मुरारी झा, नंदन महतो, महेंद्र राय , प्रकाश वर्मा, रमेश ठाकुर, शंकर बैठा, वार्ड पार्षद चंदन पांडे, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गणेश पासवान, सुनील साह, मिठू राम, बजरंगी बैठा, सुजीत पासवान, वीरेंद्र राम, विक्रम कुमार, श्याम पासवान व भरत साह आदि ने अपना-अपना विचार रखा