Sunday, September 13 2026

पृथ्वी दिवस के अवसर पर भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में वृक्षारोपण

FIRSTLOOK BIHAR 05:57 AM बिहार

पृथ्वी दिवस के अवसर पर भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सदातपुर मुजफ्फरपुर के एन. एस. एस. इकाई के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ l इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल एवं एन. एस. एस. कार्यक्रम पदाधिकारी रामजी यादव एवं एन. एस. एस. वालंटियर्स द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में फलदार, छायेदार,और औषधीय पौधे लगाये गये जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य नेअपने सम्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बचाना और पृथ्वी प्रदुषण मुक्त करना है महाविद्यालय के एन. एस. एस. कार्यक्रम पदाधिकारी रामजी यादव ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस पर हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि वृक्षारोपण कर प्रदुषण मुक्त एवं सुरक्षित जीवन प्रदान करने के लिए, पर्यावरण संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएलएड विभाग अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र डॉअनामिका रानी, डॉ सौरभ कुमार , सरोज कुमार,हितेंद्र कुमार ,संजय कुमार गुप्त , मनोज कुमार, प्रबाल बेरा पुस्तकालय अध्यक्षा प्रतिमा एवं महाविद्यालय के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के द्वारा किया गया









Related Post