Thursday, April 23 2026

जीवन के हर दिन प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए : डाॅ कनुप्रिया

FIRSTLOOK BIHAR 05:58 AM बिहार

लंगट सिंह कॉलेज में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि पृथ्वी प्रयोग करने के लिए एक संसाधन नहीं बल्कि हमारी साझा विरासत है उन्होंने जोर देते हुए कहा, आज इन पोस्टरों के माध्यम से जो संदेश फैलाया गया है, उसे हमें अपने व्यवहार में लाना होगा



प्राचार्या ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें केवल एक दिन नहीं, बल्कि जीवन के हर दिन प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए



उन्होंने कहा, "प्रत्येक एनएसएस स्वयंसेवक को समाज में एक एम्बेसडर की भूमिका निभानी चाहिए ताकि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैलाकर किया जा सके उन्होंने कहा, कॉलेज प्रशासन का लक्ष्य इस ऐतिहासिक संस्थान को एक मॉडल ग्रीन कैंपस के रूप में विकसित करना है इसके लिए हम जीरो वेस्ट और प्लास्टिक मुक्त परिसर की दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं वहीं, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिकांत पांडेय ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत स्वयं से और छोटे संकल्पों से होती है उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक पोस्टरों के जरिए पर्यावरण संरक्षण की अपील की कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा चुने गए श्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया मौके पर डॉ रीमा कुमारी, डॉ वेदप्रकाश दुबे, डॉ सीमा कुमारी, डॉ पूनम कुमारी, डॉ आनन्द कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे



Related Post