पृथ्वी केवल हमारा आवास नहीं, बल्कि समस्त जीवन का आधार है इसकी सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में यदि हमने अपने जीवन शैली में सुधार नहीं किया तो भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ पर्यावरण का सपना अधूरा रह जाएगा
उक्त बातें पृथ्वी दिवस के अवसर पर नितीश्वर कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने कही
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो आर पी यादव ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग हमारे अस्तित्व के लिए खतरा बन चुकी है इसे केवल व्यापक वृक्षारोपण और पारिस्थितिकी संतुलन बनाकर ही ठीक किया जा सकता है उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि पृथ्वी को बचाने की जिम्मेदारी केवल सरकारों की नहीं बल्कि हर व्यक्ति की है
कुंवर सिंह कॉलेज एलएनएमयू दरभंगा के सहायक प्राध्यापक डॉ अभय कुमार ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का वास्तविक उद्देश्य तब सार्थक होगा जब हम प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनें और अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल विकल्प चुनें कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के डॉ ज्योति नारायण सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये
विषय प्रवेश डॉ हुसैन दिलशी ने किया मंच संचालन डॉ रीना ने किया धन्यवाद ज्ञापन कामराज गनी ने किया
मौके पर डॉ अमरजीत सिंह, डॉ रविरंजन, डॉ किसलय किशोर, डॉ बेबी कुमारी, डॉ नीलमणि, डॉ अजय तुली, शशि कुमार पासवान, डॉ पूजा गुप्ता, डॉ पंकज कुमार, डॉ सुरेंद्र कुमार राम, डॉ राधा रानी, डॉ नूतन, डॉ सुमित्रा कुमारी, डॉ सुजाता कुमारी, डॉ सावित्री कुमारी, डॉ प्रवाल, डॉ ऋतंभरा, डॉ मिंटू कुमारी, डॉ अजीत कुमार, डॉ अपूर्व कुमार, डॉ श्याम कुमार तिवारी, डॉ दिव्या अंशु, डॉ प्रकाश केशव आदि उपस्थित थे