मुजफ्फरपुर : ललित नारायण महाविद्यालय में जंतु विज्ञान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. ममता रानी किया मुख्य अतिथि के रूप में भी बीआर ए बी यू के पूर्व जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. विजय जायसवाल उपस्थित थे
कार्यक्रम का समन्वय जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डाॅ विपीन कुमार थे
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया स्वागत भाषण करते हुए प्राचार्या डाॅ
ममता रानी ने कहा कि पृथ्वी को उसके मौलिक स्वरूप में रखना, आज की सबसे बड़ी चुनौती है भौतिकतावाद ने पृथ्वी को तहस नहस कर दिया है वैश्विक मंच पर युद्ध की विभीषिका ने पृथ्वी को काफी नुकसान पहुंचाया मुख्य वक्ता डाॅ.विजय जायसवाल ने कहा कि आज विभिन्न जहरीले गैसों के प्रभाव से पारिस्थितिकी तंत्र खतरे में है औद्योगिकीकरण और वनों के कटाव ने पर्यावरण की काफी नुकसान पहुंचाया अम्लीय वर्षा ने संग्रहणीय इमारतों का अस्तित्व में डाल दिया इस अवसर पर पोस्टर,माॅडल और पीपीटी प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापोस्टर प्रतियोगिता में अंशु कुमारी और केशव, .माॅडल में आस्था राज और आतिया रब्बी पीपीटी प्रस्तुतिकरण में महिमा कुमारी और श्वेता कुमारी ने संयुक्त रूप प्रथम स्थान हासिल किया
गणित विभाग के डाॅ
योगेश कुमार और डाॅ. प्रतिमा कुमारी ने प्रतियोगिता का समन्वय किया कार्यक्रम में मंच संचालन डाॅ विपीन कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. अरूण कुमार ने किया इस अवसर पर डाॅ. संध्या कुमारी,अर्चना कुमारी,अमृता,प्रतिमा,अरूण कुमार,एजाज अनवर,अफरोज आलम आदि उपस्थित थे कन्हैया झा,पुष्कर सत्यम,मृगांक रंजन , सुरेंद्र प्रसाद आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा