Saturday, April 25 2026

आपदा से पहले,आपदा के दौरान और आपदा के बाद जीवन सुरक्षित रखने के लिए दी जानकारी

FIRSTLOOK BIHAR 13:43 PM बिहार

कुढनी ब्लॉक स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल, कुढनी में दो सप्ताह की फेमिलराइजेशन एक्सरसाइज के अंतर्गत एनडीआरएफ की टीम, जो कि Bihta Patna से आई थी, द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस प्रशिक्षण का नेतृत्व टीम कमांडर Inspector Naveen Kumar ने अपनी टीम के साथ किया कार्यक्रम के दौरान बच्चों को आपदा आने से पहले, आपदा के दौरान तथा आपदा के बाद जीवन को सुरक्षित रखने की विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई



इसमें विशेष रूप से फ्लड रेस्क्यू तकनीक, भूकंप के समय अपनाई जाने वाली सावधानियाँ, ब्लीडिंग कंट्रोल, सीपीआर, लाइटनिंग तथा स्नेक बाइट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तार से बताई गईं



इसके साथ ही टीम द्वारा सभी विषयों का प्रायोगिक प्रदर्शन (डेमो) भी किया गया और बच्चों से भी डेमो करवाया गया, जिससे उनकी समझ और बेहतर हो सके इस प्रशिक्षण में लगभग 140 छात्र-छात्राएँ तथा विद्यालय के स्टाफ सदस्य शामिल हुए और सभी ने इसका लाभ प्राप्त किया



Related Post