मुजफ्फरपुर : इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह के द्वितीय चरण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया इस चरण में वे छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए, जो किसी कारणवश प्रथम चरण में उपस्थित नहीं हो सके थे
कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ शुुरू हुआ
विद्यालय के संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार एवं प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई
कार्यक्रम का संचालन ओमकार दुबे द्वारा किया गया
प्राचार्य ने अपने अभिभाषण के माध्यम से सभी उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया इसके पश्चात विद्यार्थियों से उनके अनुभवों के बारे में चर्चा की गई तथा भविष्य में विषय चयन को लेकर उनकी सोच को समझते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया इस दौरान विद्यालय के सभी पीजीटी शिक्षक—कॉमर्स, आर्ट्स एवं साइंस संकाय—उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को विषय चयन, CBSE द्वारा उपलब्ध अवसरों एवं विभिन्न विषयों की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के निदेशक सुमन कुमार ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि विद्यालय में नियमित उपस्थिति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करें, उनकी नियमित उपस्थिति पर ध्यान दें तथा विषय चयन के लिए उन पर किसी प्रकार का दबाव न बनाएं, बल्कि उनकी रुचि के अनुसार विषय चुनने में उनका मार्गदर्शन करें
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मीडिया कर्मियों के समक्ष विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय के अनुशासन तथा विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि आगामी दो वर्षों में भी विद्यालय इसी प्रकार विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ सहयोगात्मक संबंध बनाए रखेगा