Tuesday, April 28 2026

मुजफ्फरपुर में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम एसएसपी ने किया मासिक निरीक्षण

FIRSTLOOK BIHAR 13:49 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने सोमवार को सिकंदरपुर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन की गहन समीक्षा की जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है



उन्होंने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता बनाये रखने तथा प्रवेश-निषेध नियमों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया



साथ ही उन्होंने लॉग बुक के अद्यतन रखरखाव एवं सुरक्षा कर्मियों की सतत तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी इसके लिए पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहने तथा नियमित गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संतोष व्यक्त करते हुए सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सत्यप्रिय कुमार तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने निरीक्षण प्रक्रिया का अवलोकन किया जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाये रखने के लिए यह निरीक्षण नियमित रूप से की जाती है



Related Post