Saturday, June 13 2026

वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार शाही को पितृशोक

FIRSTLOOK BIHAR 05:27 AM बिहार

मैं अजय कुमार शाही, वरिष्ठ पत्रकार आपको सूचित कर रहा हूं कि हमारे ईश्वर तुल्य पिता श्री दामोदर प्रसाद शाही 92 वर्ष की उम्र में आज 27 अप्रैल को हमेँ सदा के लिए छोड़कर स्वर्गलोक सिधार गए दस दिन पहले अचानक उनकी तबियत खराब हुई इलाज के लिए हमने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया



आज सुबह डॉक्टर द्वारा जबाब दे दिए जाने पर उन्हें पैतृक गांव गोरिगामा डीह ले जाया गया, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली



वे लगभग 42 वर्षों तक कोलकाता में रहे 2012 में वे कोलकाता छोड़कर परिवार के साथ श्रीकृष्णपूरी कॉलनी भिखनपुरा मुजफ्फरपुर में रह रहे थे उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 28 अप्रैल को पैतृक गांव गोरिगामा डीह सरैया, मुजफ्फरपुर में संपन्न होगा वे अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं उनके निधन की खबर से सगे संबंधियों सहित हित चिंतकों में शोक छा गया है



Related Post