Wednesday, April 29 2026

ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट, मुजफ्फरपुर के छात्र-छात्राओं का आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में चयन

FIRSTLOOK BIHAR 15:15 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट, मुजफ्फरपुर में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक ने अन्डर ग्रेजुएट के छात्र-छात्राओं के लिए कैम्पस रिक्रूटमेंट का आयोजन द27 मार्च 2026 को किया कैंपस रिक्रूटमेंट में कई स्तर पर टेस्ट लिया गया जिसमें एप्टीट्यूड टेस्ट एवं साक्षात्कार शामिल था

कम्पनी ने रिलेशनशिप मैनेजर के लिए महाविद्यालय के 5 छात्र-छात्राओं का चयन किया



इस पद हेतु चयनित छात्र-छात्राओं को 5 लाख रूपये प्रतिवर्ष का ऑफर दिया है





चयनित उम्मीदवारों के नाम है:-

1. स्नेहा मिश्रा
2. सृष्टि श्री
3. प्रियांशु कुमार
4. प्रियांशु शेखर
5. शिवम जलान

कम्पनी के अधिकारी छात्रों के प्रदर्शन से काफी प्रसन्न थे उन्होंने कहा कि यहाँ के छात्र काफी प्रतिभावान है नियोजन अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि शीघ्र ही कुछ और बड़ी कम्पनियां कैम्पस रिक्रूटमेंट के लिए आ रही है टीसीएस एवं कॉग्निजेन्ट ने यहाँ के छात्रों को पहले ही चयन कर लिया है

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार, कुलसचिव डॉ. कुमार शरतेन्दु शेखर एवं विभागाध्यक्ष श्याम आनन्द झा ने इस अभूतपूर्व सफलता के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी



Related Post