Friday, May 01 2026

श्रम उपायुक्त कार्यालय तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर व निर्देश संस्था के संयुक्त तत्वाधान में बाल श्रम प्रचार रथ के माध्यम से चलाया गया जन जागरूकता अभियान

FIRSTLOOK BIHAR 17:33 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर श्रम उपायुक्त कार्यालय तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर तथा निर्देश संस्था के संयुक्त तत्वाधान में प्रचार रथ के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम अभियान चलाया गया आज के कार्यक्रम में नीरज नयन, उपश्रमायुक्त और जैनेन्द्र कुमार सहायक निदेशक एवं निर्देश संस्था के आमोद कुमार, कानूनी सलाहकार व पिंकी कुमारी टीम लीडर द्वारा श्रम उपायुक्त कार्यालय तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के प्रांगण से जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया यह रथ शहर के अलग अलग चौक चौराहा , बस स्टैंड, स्टेशन रोड , गली मोहल्ला, इत्यादि जगहों पर बाल श्रम के विरुद्ध जन जागरूकता का कार्य करेगी



आज के कार्यक्रम में श्रम उपायुक्त कार्यालय तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर और निर्देश संस्था के कार्यकर्ता भाग लिए



आज के बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ता का योगदान सराहनीय है



Related Post