Sunday, May 31 2026

मोतीपुर के रतनपुरा में हुए सड़क हादसे में 2 मृतक के आश्रितों को कांटी विधायक अजीत कुमार ने चार-चार लाख रुपए का दिया चेक

FIRSTLOOK BIHAR 17:07 PM बिहार

कांटी नगर परिषद क्षेत्र के किशुनगर वार्ड 5 के निवासी नवल चौधरी के पुत्र गुंजन कुमार व बालेंद्र साह के पुत्र मंतोष कुमार का बीते दिनों मोतीपुर के रतनपुरा में सड़क हादसे में मौत हो गई थी इस घटना पर पूरे गांव काफी शोकाकुल था वहीं, इस घटना के बाद से ही स्थानीय विधायक ई. अजीत कुमार भी काफी शोकाकुल थे एवं उनके परिजनों को सरकारी मद मिले इसके लिए पूरी तरह प्रयासरत थे और उनका प्रयास भी रंग लाया



बुधवार को श्री कुमार ने दोनों मृतक गुंजन कुमार व मंतोष कुमार के आश्रितों को आपदा मद से सरकारी 4 - 4 लाख रुपये की चेक सौंपा



उन्होंने कहा कि क्षेत्र के दो होनहार युवा की असामयिक निधन से पूरा समाज दुःखी है इस दुःख के घड़ी में ईश्वर मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके समस्त आश्रितों को धर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें उन्होंने कहा कि सरकारी मद से अन्य विभागों से भी दोनों मृतक के आश्रितों को लाभ दिलवाने में वे अथक प्रयास करेंगे इस मौके पर सीओ पिंटू कुमार, नगर पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम , विजय राम , संतोष पासवान, चंदन पांडे, राममोहन पासवान, पार्षद प्रतिनिधि शंकर प्रसाद, मनमोहन सिंह, रजनीश सिंह उर्फ फौजी, दीपक कुमार उर्फ टुन्ना, प्रभु गुप्ता, रमेश कुमार ठाकुर , रमन कुमार, पंकज कुमार, निशांत कुमार, सौरभ कुमार समेत क्षेत्र के स्थानीय सैकड़ो लोगों उपस्थित थे एवं सभी काफी गमगीन थे



Related Post