बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लंगट सिंह कॉलेज में चल रही दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को भी भारी गहमागहमी रही अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में शिक्षकेतर कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन कलमबंद आंदोलन जारी रखा और कामकाज को पूरी तरह ठप कर दिया हड़ताल के कारण कॉलेज के सभी प्रशासनिक विभागों मे कामकाज ठप रहे और कर्मचारी मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे रहे
इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई
धरना स्थल पर कर्मचारियों को प्रक्षेत्रीय मंत्री राजीव रंजन ने भी संबोधित किया इस अवसर पर एलएस कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है उन्होंने स्पष्ट किया कि यह हड़ताल मजबूरी में की गई है क्योंकि प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है डॉ. सिंह ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिनों की सांकेतिक हड़ताल के बाद भी यदि प्रशासन नहीं जागा, तो आगे और भी कड़ा निर्णय लिया जाएगा मौके पर सत्येंद्र कुमार, ऋषि कुमार, सुजीत कुमार, लालबाबू सिंह, आनंद चक्रपाणि, संजय कुमार, सुनील कुमार, अनिल ठाकुर, सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे