उन्होंने आगे कहा कि विभाग वैसे एससी-एसटी बहुल टोलों जहां सड़क, भवन और शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ी है वहां पर कार्य करना हमारी पहली प्राथमिकता है
जल्द ही इन्हें विकास के मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा विकास मित्र के माध्यम से लोगो तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है मंत्री ने विभाग को और अधिक प्रभावी एवं तेज गति से संचालित करने के संकेत दिए इस दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली उन्होंने कहा कि विभाग एससी-एसटी समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है
इस अवसर पर विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी, निदेशक प्रियंका रानी ने पुष्पगुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया मौके पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे