Wednesday, May 13 2026

मातृ दिवस की संध्या पर बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में दिखी उल्लास और उमंग की धूम

FIRSTLOOK BIHAR 14:46 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : मातृ दिवस के शुभ अवसर पर बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया पूरे विद्यालय परिसर में मातृ दिवस की खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी की थी





कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें बच्चों ने मातृ दिवस एवं मां के महत्व पर सुंदर भाषण प्रस्तुत किए



इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय द्वारा सभी माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था उपस्थित माताओं का स्वागत गुलाब का फूल एवं थैंक यू कार्ड देकर किया गया

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईपीएस वीणा कुमारी थीं, जो वर्तमान में एसपी रेलवे के पद पर कार्यरत हैं उनके साथ विद्यालय की चेयरपर्सन दिव्या भी मंच पर उपस्थित रहीं कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10वीं की छात्राओं द्वारा किया गया, जिन्होंने मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया

मंच पर मुख्य अतिथि वीणा कुमारी एवं चेयरपर्सन श्रीमती दिव्या द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया उद्घाटन के पश्चात एलकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आशियाना तेरा गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया इसके बाद कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने मां विषय पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जो मातृत्व की भावनाओं से ओत-प्रोत था

कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथियों के साथ विद्यालय के निदेशक एवं संयुक्त निदेशक को मंच पर आमंत्रित किया गया

सभी गणमान्य अतिथियों ने छोटे बच्चों के साथ मिलकर केक काटा तथा उपस्थित सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

इसके पश्चात विद्यालय के निदेशक सुमन कुमार द्वारा मुख्य अतिथि IPS वीणा कुमारी, एसपी रेलवे को स्मृति चिन्ह एवं फ्लावर पॉट भेंट कर सम्मानित किया गया वहीं संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार ने चेयरपर्सन दिव्या को स्मृति चिन्ह एवं फ्लावर पॉट देकर सम्मानित किया

कार्यक्रम में नृत्य, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ उपस्थित माताओं के लिए हल्के-फुल्के नाश्ते एवं कोल्डड्रिंक की भी व्यवस्था की गई थी इसके अतिरिक्त विद्यालय प्रबंधन द्वारा माताओं के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के गेम्स का आयोजन किया गया विजेता माताओं को मुख्य अतिथि श्रीमती वीणा कुमारी एवं चेयरपर्सन श्रीमती दिव्या द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया इसके साथ ही सबसे कूलेस्ट मॉम,सुपर मॉम और एक्टिव मॉम की उपाधियां भी दी गई जिसमें उपस्थित मुख्य अतिथि ने माता को पहन कर सम्मानित किया

अपने प्रेरणादायक संबोधन में आईपीएस वीणा कुमारी (एसपी रेलवे) ने अपने कार्यकाल के दौरान परिवार और नौकरी के बीच बनाए गए संतुलन तथा जीवन के अनुभवों को साझा किया उन्होंने कहा कि अभिभावक अत्यंत सौभाग्यशाली हैं कि उनके बच्चे ऐसे विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जहां बच्चों को केवल शैक्षणिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया जाता है

उन्होंने विद्यालय के निदेशक, चेयरपर्सन एवं पूरे प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है उन्होंने कहा की विद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर यहां की एक्टिविटीज शिक्षकों की मेहनत और उनकी प्रमुखता देखकर मुझे पूरी उम्मीद है कि यहां से पढ़कर निकलने वाले बच्चे भविष्य में उत्कृष्ट पदों पर कार्यरत होंगे साथ ही जीवन में उच्चतम सफलताओं को प्राप्त करेंगे मैं यहां के तमाम शिक्षकों कर्मचारी और सबसे महत्वपूर्ण चेयरपर्सन, निदेशक और संयुक्त निदेशक को जो स्वयं इस क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य कर रहे हैं बहुत ही शुभकामनाएं देती हूं

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक सुमन कुमार ने सभी मुख्य अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में संस्कार, भावनात्मक जुड़ाव एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

Related Post