नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह द्वारा जारी पत्र में नोएडा की मेसर्स इकोस्टान इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है
कंपनी को सुरक्षा जमा राशि, बीमा पॉलिसी और अनुबंध की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सेवा शुरू करने की अनुमति दी गई है
इधर कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने इसे अपनी पहल का परिणाम बताते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने इस गंभीर समस्या से मुजफ्फरपुर डीएम को अवगत कराया था इसके बाद डीएम के साथ उन्होंने रौतिनिया डंपसाइट का स्थलीय निरीक्षण भी किया था निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने दुर्गंध, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को अधिकारियों के सामने रखा था उस समय डीएम ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था
विधायक ई. अजीत कुमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अगले 15 दिनों के भीतर कचरा निस्तारण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा उन्होंने कहा कि वर्षों से जमा कचरे के कारण आसपास के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी अब इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और पर्यावरण प्रदूषण से भी राहत मिलेगी