Friday, May 15 2026

कांटी व मड़वन में बिजली की व्यवस्था सुधार को लेकर विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने की बैठक

FIRSTLOOK BIHAR 05:31 AM बिहार

15 दिनों में व्यापक पैमाने पर सुधार लाने की दिया निर्देश

विधायक अजीत कुमार ने कहा, कांटी क्षेत्र में थर्मल प्लांट फिर भी क्षेत्र के लोग अधिकतर समय रह रहे है अंधकार में

कांटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांटी व मड़वन प्रखंड में बिजली आपूर्ति सुधार करने को लेकर कांटी प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ मंगलवार को विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने किया विधायक अजीत कुमार ने बैठक में उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्राकृतिक आपदा व किसी भी तरहों के अन्य फॉल्ट हो जाने पर घंटो - घंटो क्षेत्रों में बिजली गुल रहती है इससे क्षेत्र की जनता को भीषण गर्मी में काफी परेशानी होती है विधायक अजीत कुमार ने कहा की कांटी क्षेत्र में थर्मल प्लांट है, फिर भी क्षेत्र के लोग अधिकतर समय अंधकार में रह रहे है जो घोर चिंता की विषय है, उन्होंने इस मुद्दे को शासन व प्रशासन के समक्ष रखने की बात भी कही



उन्होंने कहा कि सरकार बिजली के क्षेत्र में व्यापक कार्य कर रही है



उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कांटी व मड़वन में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल करनी होगी साथ ही जर्जर तार व जहां जरूरत के हिसाब से पोल, ट्रांसफार्मर लगवानी होगी, इन सभी मुद्दे पर बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता समेत अन्य अधिकारियों को इस आहूत बैठक में आवश्यक निर्देश भी दी गई हैं

श्री कुमार ने इस बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के इलाके के कई वार्ड जो ग्रामीण फीडर से जुड़े हुए है उसे हटाकर नगर से जुड़वाने के दिशा में आवश्यक कार्रवाई करें उन्होंने बैठक में उपस्थित आलाअधिकारियों से कहा कि ट्रिपिंग एवं ट्री कटिंग और ब्रेकडाउन , शड डाउन समेत अन्य जो भी समस्या है वे 15 दिनों में दूर करें उन्होंने कहा कि रोटेशन पर बिजली आपूर्ति जो होती है वे कम से कम 1 घंटे का ही अंतराल होनी चाहिए उन्होंने इस मामले में अधीक्षण अभियंता को ग्रिड के अधिकारियों को भी अवगत कराने की बात को कहा उन्होंने कई वर्षों से जमे क्षेत्र के मानव बल को बदलवाने के दिशा में त्वरित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया वहीं, बैठक में कांटी व मड़वन क्षेत्र के कई लोगों ने अपने-अपने गांव - टोले की समस्याओं को श्री कुमार के समक्ष रखा जिस पर उन्होंने मौके पर उपस्थित अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता , सहायक अभियंता को सभी मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में क्षेत्र के जनता बेहाल होगी जिसे वे अब कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे साथ ही कहा कि विभाग के अधिकारियों को कांटी व मड़वन क्षेत्र में बिजली की व्यापक सुधार लाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की निर्देश दी गई है जिसमें आलोक में उपस्थित अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि 15 दिनों में सभी समस्याओं का समाधान कर दी जाएगी

इस मौके पर अधीक्षण अभियंता पंकज राकेश, कार्यपालक अभियंता मो. साजिद हुसैन, सहायक अभियंता सत्यपाल, बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ पिंटू कुमार , जेई अविनाश कुमार, राजीव कुमार, नगर परिषद के मुख्य पार्षद दिलीप कुमार, मुखिया इंद्र मोहन झा, पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, मड़वन जदयू अध्यक्ष मो. शमीम, जदयू नगर अध्यक्ष सह पार्षद चंदन पांडे, पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम, विजय राम, संजय साह, संतोष पासवान, रामकुमार मोनू, समेत शंभूनाथ चौबे, पप्पू गुप्ता, मनमोहन सिंह, प्रिंस ठाकुर, मंकू पाठक, शंकर प्रसाद, रजनीश सिंह उर्फ फौजी, दीपक कुमार उर्फ टुन्ना, पवन कुमार, शिवम कुमार व सरोज कुमार समेत क्षेत्र के सैकड़ो लोगों उपस्थित थे



Related Post