उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और विद्यालय की व्यवस्था और सुदृढ़ होगी
विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा उन्होंने अभियंताओं और संवेदक को निर्माण कार्य में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया
विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशिरंजन कुमार ने विधायक को बताया कि लगभग 1200 छात्र-छात्राओं वाले इस विद्यालय में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं है इस पर विधायक ने तत्काल पीएचईडी अधिकारियों को फोन कर अगले ही दिन विद्यालय पहुंचकर समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया
विधायक ने कहा कि उनके पांच माह के कार्यकाल में कांटी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं शिक्षा, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया
मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, पूर्व प्रमुख मो. मोहसिन, संवेदक सरोज कुमार रंजन, कनीय अभियंता ई. रौशन कुमार, उत्तम कुमार, रामबालक ओझा, उप मुखिया प्रेम कुमार, नागेंद्र गिरी, अंकेश ओझा, अशोक दुबे, मन्नू झा, ललन कुमार, किशोरी राय, पवन कुमार, मो. मोजीब, इंदल साह, विपिन ओझा, विनोद पासवान, ज्ञानी शाह, अरुण राय, कामेश्वर पंडित, नवल,राय, अमर राय समेत कई लोग मौजूद थे