Friday, May 15 2026

प्रेस क्लब भवन में जिलाधिकारी ने की प्रेसवार्ता, सहयोग शिविर, फार्मर रजिस्ट्री और जनगणना 2027 की दी विस्तृत जानकारी

FIRSTLOOK BIHAR 02:18 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने गुरुवार को प्रेस क्लब भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी प्रेसवार्ता में उन्होंने सहयोग शिविर, फार्मर रजिस्ट्री अभियान तथा जनगणना 2027 से संबंधित तैयारियों, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला इस दौरान उन्होंने कहा कि आम नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है





सहयोग शिविर से आम लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय-3 योजना के अंतर्गत सबका सम्मान जीवन आसान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है



इसका उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी उन्होंने बताया कि शिविर में आवेदन देने की व्यवस्था शिविर तिथि से 30 दिन पूर्व तक की गई है ताकि प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन किया जा सके शिविर के दिन संबंधित आवेदकों को उनकी शिकायतों एवं समस्याओं के निष्पादन की जानकारी दी जाएगी जिलाधिकारी ने बताया कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया गया है, जो पूर्णतः निःशुल्क है इसके अलावा सहयोग पोर्टल sahyog.bihar.gov.in भी शुरू किया गया है, जहां लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर की तैयारी को लेकर 48 विभागों के 73 अधिकारियों को यूजर आईडी उपलब्ध कराई गई है शिविरों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सहयोग सेल का गठन किया गया है साथ ही विभागवार नोडल पदाधिकारी भी नामित किए गए हैं

जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 2972 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं इन आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया लगातार जारी है उन्होंने कहा कि जिले की सभी 373 पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे

पंचायतवार चरणबद्ध तरीके से लगेंगे शिविर

उन्होंने शिविर आयोजन की तिथियों की जानकारी देते हुए बताया कि 19 मई, 2 जून, 16 जून और 30 जून को 23-23 पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे इसके बाद 7 जुलाई, 21 जुलाई, 11 अगस्त और 8 सितंबर को 47-47 पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे वहीं अंतिम चरण में 22 सितंबर को 46 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे उन्होंने आम नागरिकों से शिविरों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की

फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी

प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान की भी जानकारी दी

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिकाधिक किसानों का निबंधन कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है इसके तहत किसानों को उर्वरक वितरण, धान अधिप्राप्ति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ दिया जाएगा उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 2 लाख 74 हजार 321 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री के तहत निबंधन किया जा चुका है इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों की संख्या 1 लाख 41 हजार 185 है उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जिले का कोई भी पात्र किसान रजिस्ट्री से वंचित न रहे

Related Post