Monday, May 18 2026

मंत्री केदार गुप्ता ने किया मनिका मन झील पर्यटन स्थल का निरीक्षण, कहा- बनेगा बिहार का प्रमुख पर्यटन केंद्र

FIRSTLOOK BIHAR 17:05 PM बिहार

पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने शनिवार को मुशहरी प्रखंड स्थित मनिका मन झील पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया इस दौरान स्थानीय विधायक बेबी कुमारी भी मौजूद रहीं मंत्री बनने के बाद मुशहरी प्रखंड का यह उनका पहला दौरा था, जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया





निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पर्यटन स्थल की वर्तमान व्यवस्था, सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया



उन्होंने कहा कि मनिका मन झील को और अधिक विकसित किया जाएगा ताकि यह पूरे बिहार में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बना सके उन्होंने बताया कि यहां आने वाले पर्यटक भविष्य में नौका विहार का आनंद भी उठा सकेंगे जल्द हीं मोतिहारी मे रखे गए पानी मे चलने वाला मोटर बाईक, दो सीट, चार सीट वाला यहाँ लाया जाएगा

मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है मनिका मन झील प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थल है और इसे आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर आकर्षक बनाया जाएगा

दौरे के दौरान मंत्री ने मुशहरी प्रखंड के छपरा मेघ पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा दूधनाथ धाम के विकास को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की उन्होंने कहा कि बाबा दूधनाथ धाम में कॉरिडोर स्थापित किया जाएगा तथा इसे बाबा बनवारीनाथ मठ से भी जोड़ा जाएगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी

स्थानीय विधायक बेबी कुमारी ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की पहचान पूरे राज्य में मजबूत होगी

मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे



Related Post