उक्त बातें कांटी विधानसभा क्षेत्र के वीरपुर पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने कहा
उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर में अधिकारियों को पूरा - पूरा सहयोग कर जनता के कार्य की निष्पादन ससमय हो इसके लिए विशेष तौर पर निर्देशित किया है विधायक अजीत कुमार ने कहा कि वे चुनाव जीतने के बाद से जनता के समस्याओं के निदान के लिए पंचायत में ही विकास शिविर का आयोजन भी करवा रहे थे और उससे जनता का समस्या का निदान हो रहा था और अब सहयोग शिविर का भी पंचायत स्तर पर आयोजन किया जा रहा है इससे जनता का अब हर कार्य तेजी गति से होगी, अब उनके सभी कार्य ससमय निष्पादन होगी श्री कुमार ने विकास शिविर कार्यक्रम के लगे अलग-अलग स्टॉल का भी अवलोकन कर जनता के समस्याओं से रूबरू हुए एवं उन्हें आश्वस्त किया कि अब आपके सभी कार्य ससमय पूर्ण होगी यह सरकार के स्तर से कार्य करने की तिथि की डेड लाइन निर्धारित कर दी गई है वही, बीडीओ आनंद कुमार विभूति ने बताया कि कांटी प्रखंड के सभी विभागों से कुल 538 आवेदन का निष्पादन किया गया है एवं इस शिविर में नए 50 आवेदन प्राप्त हुई है जिसे ससमय पूर्ण कर दी जाएगी वही, एसडीओ पश्चमी आकांक्षा आनंद एवं वरीय उपसमाहर्ता सह कांटी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी यशवंत कुमार ने भी सहयोग शिविर का जायजा लिया इस मौके पर बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ पिंटू कुमार, कांटी थानेदार रविकांत पाठक, बीपीआरओ काजोल कुमारी, बीएओ शिवनाथ झा, सीडीपीओ मीरा कुमारी, स्थानीय मुखिया याचना शाही समेत कई विभाग के अधिकारी व कर्मी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे वही, स्थानीय लोगों ने सहयोग शिविर की जमकर सराहना भी किया