Thursday, May 21 2026

उपभोक्ता को सीधे फोन कर सेवा और सुविधा का किया सत्यापन: सहयोग शिविर में सचिव ने परखी व्यवस्था की हकीकत

FIRSTLOOK BIHAR 08:05 AM बिहार

समस्या के त्वरित निष्पादन के साथ ही वास्तविक निवारण पर दिया जोर

जनता के द्वार पहुंचा प्रशासन, सहयोग शिविरों में तुरंत सुलझ रही लोगों की समस्याएं
अब दफ्तर नहीं, गांव में मिल रहा समाधान — सहयोग शिविरों से बढ़ा ग्रामीणों का भरोसा

जिला प्रभारी सचिव ने सकरा ,मुरौल और बंदरा प्रखंड अंतर्गत संचालित शिविर का किया निरीक्षण

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निमित्त 19 मई को 23 स्थलों पर आयोजित “सहयोग शिविर” लोगों के बीच भरोसे का माध्यम बन रहा हैं इसी क्रम में जल संसाधन विभाग के सचिव -सह- जिला प्रभारी सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिले के मुरौल, सकरा एवं बंदरा प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया और शिविर संचालन की व्यवस्था, प्राप्त आवेदनों के निष्पादन तथा लाभुकों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार केवल आवेदन प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि प्रत्येक शिकायत का वास्तविक और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है



सचिव ने शिविरों में मौजूद विभागवार स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मियों से अब तक प्राप्त आवेदनों, पोर्टल के माध्यम से आये मामलों तथा उनके निष्पादन की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की



उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कैंप प्रभारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर के द्वारा प्रशासन जनता के द्वार पर जाकर उनकी समस्याएं सुन रही हैं तथा उसका निवारण कर रही है उन्होंने लोगों की समस्याओं के वास्तविक निवारण की आवश्यकता पर बल दिया

सकरा प्रखंड के वाजिदपुर बुजुर्ग पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान सचिव ने निरीक्षण को केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रखा, बल्कि स्वयं मौके पर सत्यापन कर व्यवस्था की प्रभावशीलता को परखा बिजली विभाग के काउंटर पर मौजूद कर्मियों से उन्होंने आवेदन एवं निष्पादन से संबंधित संधारित पंजी की जांच की इसके बाद उन्होंने रेंडम तरीके से एक बिजली उपभोक्ता को मोबाइल फोन से कॉल कर सेवा की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की उपभोक्ता ने बताया कि उसने खराब बिजली मीटर की शिकायत सहयोग शिविर में दर्ज कराई थी और उसकी समस्या का तत्काल समाधान करते हुए नया मीटर लगा दिया गया है उपभोक्ता ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब उसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं है इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया कि सहयोग शिविर केवल कागजी प्रक्रिया नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बन चुका है

निरीक्षण के दौरान सचिव ने शिविर में पहुंचे शिकायतकर्ताओं एवं लाभार्थियों से भी सीधा संवाद किया और उनसे फीडबैक प्राप्त किया ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की खुले मन से सराहना की लोगों ने कहा कि पहली बार प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रही है और त्वरित समाधान भी कर रही है शिविर में वरीय अधिकारियों की मौजूदगी से लोगों में विश्वास बढ़ा है और उन्हें यह महसूस हो रहा है कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है ग्रामीणों का कहना था कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड एवं जिला कार्यालयों का कई बार चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब उनके दरवाजे पर ही सुनवाई और समाधान दोनों हो रहे हैं

मुरौल प्रखंड के मीरापुर में आयोजित शिविर में सचिव ने स्कूली छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया छात्राओं ने कृषि की नवीन तकनीकों तथा भौगोलिक दृष्टिकोण से दिन-रात एवं मौसम परिवर्तन से संबंधित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए थे सचिव ने बच्चियों से प्रदर्शित विषयवस्तु की भी जानकारी प्राप्त की और उनके रचनात्मक कार्यों की जमकर सराहना की

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और ऐसे मंच उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं

आंकड़ों पर नजर डालें तो मुरौल प्रखंड के मीरापुर शिविर में कुल 283 आवेदन प्राप्त हुए वहीं सकरा के वाजिदपुर बुजुर्ग शिविर में 232 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निष्पादन किए जाने की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दी गई बंदरा प्रखंड में आयोजित शिविर में 168 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 125 का निष्पादन कर दिया गया है और लंबित मामलों की भी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है शिविर के दौरान लाभार्थियों के बीच ट्राई साइकिल, चश्मा समेत अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण भी किया गया

Related Post