उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है
बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को समय से अस्पताल पहुंचने का निर्देश देते हुए सभी कर्मियों का 8 घंटे का रोस्टर तैयार करने को कहा साथ ही सभी पीएचसी एवं सीएचसी में चिकित्सकों एवं जीएनएम का मोबाइल नंबर सहित रोस्टर का दीवार लेखन कराने का निर्देश दिया गया
प्रभारी जिला पदाधिकारी ने अगले पांच महीनों में संभावित सभी संस्थागत प्रसव की जानकारी आगामी 10 दिनों के भीतर जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया उन्होंने सभी चिकित्सकों से मरीजों के प्रति बेहतर व्यवहार एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार के माध्यम से एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने की अपील की
बैठक में पंचायत सरकार भवनों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) को शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश भी दिया गया इसके अतिरिक्त संस्थागत प्रसव, लिंगानुपात, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA), गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच एवं उच्च जोखिम वाले गर्भधारण की पहचान और प्रबंधन की समीक्षा की गई
उन्होंने टीकाकरण सत्रों में सभी आवश्यक जांच उपकरण एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, एम्बुलेंस व्यवस्था में सुधार लाने तथा परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ करने हेतु समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने एवं उसकी मासिक समीक्षा करने का निर्देश दिया
बैठक में जन आरोग्य समिति की नियमित बैठक, AES को लेकर सभी स्वास्थ्य संस्थानों में तैयारी, कालाजार के संभावित मरीजों की खोज, जांच एवं इलाज, फाइलेरिया नियंत्रण हेतु MMDP क्लीनिक के संचालन तथा हाइड्रोसिल ऑपरेशन को गति देने पर भी विशेष बल दिया गया
बैठक के अंत में स्वास्थ्य सेवाओं को जनोन्मुखी एवं प्रभावी बनाने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया