Thursday, May 21 2026

सहयोग शिविर में पहुंचे प्रभारी मंत्री , बोले- जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध

FIRSTLOOK BIHAR 08:15 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर अब जनविश्वास का सशक्त माध्यम बनते जा रहे हैं इसी क्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने मुसहरी, मीनापुर एवं कुढ़नी प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया और शिविर संचालन की व्यवस्था, प्राप्त आवेदनों तथा उनके निष्पादन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि हर शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण सुनिश्चित किया जाए





माननीय मंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत मुसहरी प्रखंड के जमालाबाद पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर से की



यहां उन्होंने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया उद्घाटन के बाद उन्होंने शिविर परिसर में लगाए गए 18 विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और प्रत्येक विभाग के अधिकारियों से अब तक प्राप्त आवेदनों, उनके निष्पादन तथा लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की माननीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुकों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो तथा शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का गंभीरता से समाधान किया जाए निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों साथ-साथ चलना चाहिए तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना हम सभी की जिम्मेदारी है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव-गांव तक प्रशासनिक सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है सहयोग शिविर उसी सोच का परिणाम है, जहां लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंच रहा है उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की खुशहाली, युवाओं को रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा अपराधमुक्त समाज के निर्माण के लिए कटिबद्ध है मानव मंत्री ने अभिभावकों से अपने बच्चों को अनुशासन एवं संस्कार देने की अपील करते हुए कहा कि सुयोग्य नागरिक ही समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं



इस अवसर पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अतिथियों का स्वागत किया तथा जिले में संचालित सहयोग शिविरों की प्रगति एवं प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी वहीं उप विकास आयुक्त ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच सहायता एवं प्रमाणपत्रों का वितरण भी किया गया जीविका स्वयं सहायता समूह की पांच दीदियों को कुल 74 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई मजबूती मिलेगी इसके अलावा पांच मजदूरों को जॉब कार्ड, 15 बुजुर्गों को चश्मा तथा तीन दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गई जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के 10 लाभुकों को केवाईपी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए लाभुकों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अब सीधे गांवों तक पहुंच रहा है आंकड़ों के अनुसार मुसहरी प्रखंड के जमालाबाद शिविर में कुल 345 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 327 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है

शेष मामलों के समाधान की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है और नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है

इसके बाद माननीय मंत्री ने मीनापुर प्रखंड के धरमपुर पंचायत तथा कुढ़नी प्रखंड के खरौनाडीह में आयोजित सहयोग शिविरों का भी निरीक्षण किया यहां उन्होंने विभागवार लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों से आवेदन प्राप्ति एवं निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली उन्होंने लाभुकों से सीधा संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया और यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें वास्तव में किस प्रकार की सुविधाएं मिल रही हैं निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अधिकांश लाभुकों की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है और लोग प्रशासनिक व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए

Related Post