Wednesday, May 27 2026

अतिक्रमण हटाने गये राजस्व अधिकारी और अंचल अमीन पर हमला,अस्पताल में चल रहा इलाज

FIRSTLOOK BIHAR 16:41 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : मुशहरी अंचल के राजस्व अधिकारी और अंचल अमीन पर मुशहरी गाँव में हमला कर दिया गया दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए दोनो का इलाज मुशहरी सामुदायिक अस्पताल में कराया गया



बताया जाता है कि एक जमीन विवाद में मापी करवाने के दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे के साथ हमला कर दिया. मामला भूमि सुधार उप समाहर्ता पूर्वी के न्यायालय से आदेश के उपरांत जमीन की नापी कर अतिक्रमण मुक्त करवाना था. इस मामले में भूमि सुधार उप समाहर्ता पूर्वी मुजफ्फरपुर के कार्यालय द्वारा विनोद साह और रामजुलम साह के बीच भूमि विवाद में न्ययालय के निर्णय के आलोक में बुधवार को भूमि मापी की तिथि निर्धारित थी. इस मामले में मुशहरी अंचल के राजस्व अधिकारी करुण करण और अंचल अमीन रणजीत महतो भूमि मापी करने गए. मौके पर स्थानीय मुखिया और सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार सहनी व हरिवंश महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. जब भूमि मापी के बाद अतिक्रमित भूमि का सीमांकन किया गया तो दोनों पक्ष आपस में उलझ गए. उसी दौरान राजस्व अधिकारी द्वारा समझाने के क्रम में अरविंद साह, रामजुलम साह, सूरज साह, विपिन कुमार, प्रमिला देवी, नीलू देवी आदि ने लाठी डंडे , ईंट पत्थर से अंचल अमीन रणजीत महतो एवं राजस्व अधिकारी करुण करण पर हमला कर दिया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का मुक्की भी हुई. इन दोनों के साथ गाली गलौज ओर मारपीट भी किया. इससे दोनों घायल हो गए. उसके बाद राजस्व अधिकारी व अमीन को पकड़कर काफी दूर तक खींचते ले आए. स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को मुक्त करवाया. इस मामले में दोनों घायल सरकारी कर्मी मुशहरी थाना पर पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, मुशहरी के राजस्व अधिकारी और अमीन के साथ मारपीट करने, गाली गलौज करने के आरोप में प्राथमिकी के लिए आवेदन मिला है. प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. इधर घटना के बाद सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला मुशहरी अंचल के कर्मचारियों के साथ थाना पर पहुंचे. उधर आरोपी सपरिवार घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है.पुलिस मामले की जांच करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी कौ लेकर छापेमारी शुरू कर दी है.







Related Post