Friday, May 29 2026

बीपी इन्द्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में इवनिंग स्विमिंग क्लासेस का शुभारंभ

FIRSTLOOK BIHAR 12:03 PM बिहार

बीपी इन्द्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा नियमित स्कूल समय में चल रही स्विमिंग कक्षाओं के साथ-साथ अब इवनिंग स्विमिंग क्लासेस की भी शुरुआत की गई है इस नई पहल के अंतर्गत बच्चे सदस्यता लेकर अपने अभिभावकों के साथ आकर स्विमिंग सीख सकेंगे

इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज तिरहुत कमिश्नर गिरीवर दयाल सिंह ने अपनी धर्मपत्नी एवं अपने पुत्र के साथ विद्यालय पहुंचकर किया



इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्विमिंग बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी व्यायाम है



इससे बच्चों का संपूर्ण शारीरिक व्यायाम होता है तथा उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है

उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा बच्चों के लिए इस प्रकार की आधुनिक एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा देना एक सराहनीय कदम है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय द्वारा अन्य स्कूलों के बच्चों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे इच्छुक विद्यार्थी यहां आकर स्विमिंग सीख सकेंगे

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रशिक्षित प्रशिक्षकों एवं पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ बच्चों को स्विमिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे खेल के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक बन सकें

विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से इस पहल का लाभ उठाने की अपील की है



Related Post