श्री कुमार ने एनटीपीसी परियोजना प्रमुख संजीव कुमार सूआर को अंगवस्त्र, फूल - माला, बाबा गरीब नाथ की प्रतीक चिन्ह की तस्वीर, डायरी व कलम सप्रेम भेंट कर उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दिया
श्री कुमार ने कहा कि एनटीपीसी परियोजना प्रमुख मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए कामगार श्रमिकों के लिए हमेशा कार्य करते थे साथ ही वे अच्छे व्यक्तित्व के विचारवान व्यक्ति थे जिनकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख संजीव कुमार सूआर काफी भावुकता भी दिखे और उन्होंने अपने संबोधन में विधायक अजीत कुमार का भी कार्यों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनका सहयोग हमेशा एनटीपीसी कांटी को मिला है परियोजना प्रमुख ने कामगार श्रमिकों को कार्य के दौरान सुरक्षा के मायने में काफी सचेत रहने की सुझाव दिया परियोजना प्रमुख को स्थानीय अधिकारी व कामगार श्रमिकों ने भी सम्मानपूर्वक स्वागत कर विदाई दिया इस मौके पर एसडीपीओ पश्चमी वन सुचित्रा कुमारी, बीडीओ आनंद कुमार विभूति, ईओ अजय कुमार , एनटीपीसी के जीएम ओएनएडम डी. के. पीढ़ी, जीएम मेंटेनेंस उमेश कुमार, एजीएम आईटी पीएआर देव वर्मा, एजीएम सिनिएंडम तन्मय आचार्य, एजीएम एचआर महेश कुमार सुथार, एजीएम यूटिलाइजेशन आनंद कुमार झा, डीजीएमएचआर संजीत कुमार, नगर परिषद के मुख्य पार्षद दिलीप कुमार, पूर्व मुखिया नंद किशोर सिंह, मनमोहन सिंह, शिवेंद्र ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, निर्मल कुमार, सुजीत कुमार समेत कई थे