विभागीय मंत्री ने लिया संज्ञान, कार्यपालक अभियंता को डीपीआर बनाने का दिया निर्देश
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर सर्किट हाउस में शुक्रवार को पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार के आगमन पर कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने उनसे मुलाकात कर स्वागत किया इस दौरान विधायक अजीत कुमार ने पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार को एक लिखित ज्ञापन सौंप कर कांटी विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रमुख सड़क की जीणोद्धार करवाने की अनुरोध किया विधायक अजीत कुमार ने बताया कि पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार को कांटी प्रखंड के पकड़ी गंडक बांध से चमरूआ इन्डा शिव मंदिर एनएच तक भाया मधुबन , नरसंडा चौक, मानिकपुर, बंगरा चौपान, गोरियारा रौतिनिया पशु मेला होते हुए तक सड़क जाने वाली मार्ग एवं मुजफ्फरपुर देवरिया पीडब्लूडी सड़क में दामोदरपुर पुल से शेरुकाही पीडब्लूडी सड़क तक भाया शाहपुर, शेरपुर , मुबारकपुर होते हुए व एनएच 722 करजा चट्टी से फंदा तक भाया करजा, प्रतापपुर, चैनपुर चौक , फंदा हाई स्कूल तक जाने वाली सड़क मार्ग है, इन तीनों सड़कों को जनहित में जीणोद्धार - निर्माण कार्य करवाने की मांग की है
उन्होंने बताया कि विभागीय मंत्री ने उनके मांगों पर त्वरित संज्ञान में लेते हुए विभागीय कार्यपालक अभियंता को तलब करते हुए इन सभी सड़को की त्वरित डीपीआर बनाने का आदेश दिया है
श्री कुमार ने बताया की कांटी विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख जनहित के मामले को लगातार संज्ञान में लेकर उसके निराकरण करवाने के दिशा में अग्रसर भूमिका निभा रहे हैं और उनका यह निरंतर कार्य लगातार जारी रहेगा