Monday, June 01 2026

कांटी क्षेत्र के हर घर में शिक्षा की रोशनी पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : अजीत कुमार

FIRSTLOOK BIHAR 01:46 AM बिहार

कांटी प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय बीरपुर के प्रांगण में स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार का समारोह आयोजित कर अभिनंदन व सम्मान किया गया इस दौरान विद्यालय के एचएम, शिक्षक - शिक्षिकाएं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने वीरपुर हाई स्कूल को मॉडल स्कूल का दर्जा दिलाने के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अजीत कुमार ने कहा कि कांटी क्षेत्र के हर घर में शिक्षा की रोशनी पहुंचना हमारी प्राथमिकता है



उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं उसके बेहतर भविष्य के निर्माण जितनी जवाबदेही शिक्षक का है उतना ही अभिभावक का भी है



ऐसे में अभिभावक भी अपने बच्चों के शिक्षा के लिए सजग रहे उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए न केबल अपने बजट में बड़ी राशि का प्रावधान किया है, बल्कि लगातार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए प्रयासरत है सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है समारोह में स्थानीय अभिभावकों के द्वारा विधायक श्री कुमार के समक्ष विद्यालय के कार्य अवधि में निजी कोचिंग चलाई जाने का सवाल उठाया, जिस पर विधायक ने संज्ञान लेते हुए वैसे निजी कोचिंग संचालक को हिदायत देते हुए कहा कि यदि आप विद्यालय के कार्य अवधि में कोचिंग चलाकर विद्यालय को डिस्टर्ब करेंगे तो आपके खिलाफ विधि संवत कार्रवाई होगी श्री कुमार ने कांटी विस क्षेत्र के सभी विद्यालय के शिक्षक - शिक्षिकाएं से भी अपील किया है कि वे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को अपने घर के बच्चों के तरह उनका ध्यान रखें एवं शिक्षित बनाने में अपना-अपना पूरा महत्वपूर्ण योगदान दे उन्होंने कहा कि 70% छात्र व छात्राएं की उपस्थिति सभी विद्यालयों में हर हाल में होनी चाहिए इस मौके पर विद्यालय के एचएम रंजन कुमार रवि, पूजा कुमारी, रूपाली दास, नीरज कुमार, पूर्व सरपंच राम नगीना राय, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह, पवन कुमार, रोहन कुमार उर्फ बंटी शाही, रूपेश कुमार सिंह , यशवंत कुमार , उदय सिंह समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं व स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे



Related Post