Thursday, June 04 2026

समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडिस की जयंती पर दी श्रद्धांजली

FIRSTLOOK BIHAR 12:40 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : महान समाजवादी नेता एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्व. जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती आज कंपनीबाग स्थित जॉर्ज स्मृति उद्यान में समारोहपूर्वक मनाई गई इस अवसर पर आयोजित समारोह में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम की शुरुआत जॉर्ज फर्नांडिस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई



मंत्री श्रवण कुमार के साथ जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा एवं अन्य अतिथियों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की





मीडिया से बातचीत करते हुए माननीय मंत्री श्रवण कुमार ने महान समाजवादी नेता स्व.जॉर्ज फर्नांडिस के जीवन संघर्ष और देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया उन्होंने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस का व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों ही अनुकरणीय हैं आज की नई पीढ़ी को उनके आदर्शों, विचारों और मूल्यों को आत्मसात करने तथा उनके बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है समारोह में उपस्थित लोगों ने महान समाजवादी नेता के संघर्षशील व्यक्तित्व एवं देश के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प व्यक्त किया इस अवसर पर रून्नीसैदपुर के माननीय विधायक श्री पंकज मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पूर्व मेयर सुरेश कुमार, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, महानगर जदयू अध्यक्ष अरूण सिन्हा, वार्ड पार्षद के पी पप्पु सहित कई सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कांतेश कुमार मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, नगर आयुक्त श्री ऋतुराज प्रताप सिंह सहित जिले के कई वरीय अधिकारी भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सभी अधिकारियो ने स्व.जॉर्ज फर्नांडिस की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा निवेदित की लिच्छवी फाउंडेशन की ओर से भी माल्यार्पण करने के बाद प्रभात कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने जार्ज फर्नांडिस के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला



Related Post