Thursday, June 04 2026

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के मुजफ्फरपुर आगमन पर कांटी विधायक अजीत कुमार समेत पार्टी के अन्य विधायकों ने किया मुलाकात, किया स्वागत

FIRSTLOOK BIHAR 12:41 PM बिहार

संगठन को मजबूत करने पर की विस्तृत रूप से चर्चा

मुजफ्फरपुर सर्किट हाउस परिसर में बुधवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे इस दौरान जदयू के कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार, मीनापुर विधायक अजय कुमार कुशवाहा व सकरा विधायक आदित्य कुमार ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से मुलाकात किया एवं उनका स्वागत किया वही, कांटी विधायक अजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं क्षेत्र के जनहित के मुद्दे पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई है जिसके उपरांत उन्होंने हर संभव इसके निदान करवाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम के साथ आश्वासन दिये है



श्री कुमार ने कहा कि जदयू पार्टी के सर्वमान्य नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी संगठन को लगातार मजबूत करने में लगे हुए हैं



श्री कुमार ने कहा कि पार्टी के सर्वमान्य नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी सूबे में दौरा कर पार्टी को मजबूत बनाने में अग्रसर भूमिका निभा रहे हैं इससे पार्टी नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में काफी जोश व उमंग है एवं लोगों में काफी विश्वास की भावना उत्पन्न हुई हैं इस मौके पर कांटी विधायक अजीत कुमार के अलावा मीनापुर विधायक अजय कुशवाहा एवं सकरा विधायक आदित्य कुमार भी उपस्थित थे



Related Post