Thursday, June 04 2026

टीसीएस के सीएसआर फंड से बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारपरक ट्रेनिंग

FIRSTLOOK BIHAR 12:44 PM बिहार

बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को कॉर्पोरेट क्षेत्र की मांगों के अनुरूप तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है देश की प्रसिद्ध टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अपने यूथ एम्प्लॉयमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत विश्वविद्यालय और सभी अंगीभूत 42 कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विशेष कौशल विकास कार्यक्रम संचालित करेगी इस संबंध में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, टीसीएस फाउंडेशन और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है



विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से इस जुड़ाव के दूरगामी प्रभाव पर कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि विश्वविद्यालय अकादमिक गुणवत्ता के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के व्यावसायिक उन्नयन के लिए निरंतर प्रयासरत है



एनईपी 2020 के प्रावधानों के अनुरूप उद्योग और अकादमिक जगत के बीच का यह समन्वय विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करेगा कुलपति प्रो. राय ने विशेष रूप से कहा कि यह संपूर्ण कार्यक्रम टीसीएस फाउंडेशन और टीसीएस लिमिटेड के सीएसआर के अंतर्गत पूर्णतः कॉर्पोरेट सहयोग से संचालित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि टाटा जैसी वैश्विक और प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा अपने सीएसआर फंड और इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए हमारे विश्वविद्यालय का चयन करना संस्थागत साख के लिहाज से एक उपलब्धि है कंपनी के सीएसआर मानकों के अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से यह तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के हेड प्रो. ललन झा ने कहा कि टीसीएस के साथ यह समन्वय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और उद्योग जगत के बीच के स्किल गैप को कम करने और समकालीन कॉर्पोरेट परिवेश और वैश्विक कार्य-संस्कृति के अनुकूल उन्हें तैयार करने में काफी मददगार साबित होगा मौके पर प्रो. आरके चौधरी,प्रो. राजीव कुमार, प्रो. टीके डे, डॉ नवीन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे



Related Post