Thursday, June 04 2026

प्रसाद हास्पिटल आग लगने से हुई पांच लोगों की मौत,जिला प्रशासन ने दिया चार चार लाख का चेक

FIRSTLOOK BIHAR 12:50 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में आग लग जाने के कारण पांच व्यक्तियों की मृत्यु हुई है इसमें से तीन मुजफ्फरपुर जिला के निवासी हैं जिलाधिकारी ने मृतक एवं पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना एवं सहानुभूति प्रकट की है



सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी द्वारा मृतक के निकटतम आश्रित को आपदा प्रबंधन के तहत चार-चार लाख रुपए के अनुग्रह अनुदान की राशि प्रदान कर दी गई है



साथ ही उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया गया हैइसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने प्रेस बयान जारी कर दी है

प्रेस बयान के अनुसार मृतकों की सूची

~~~~~~~~~~~~ 1/ शशांक कुमार पे. संजय कुमार चौधरी सा. रतनपुर थाना औराई जिला मुजफ्फरपुर

2/ उदय कुमार पे. दीनदयाल साह सा. विशंभरपुर जिला शिवहर

3/ कृष्णनंदन सिंह पे. स्वर्गीय जानकी सिंह ग्राम गौरीगामा थाना रामपुर हरि जिला मुजफ्फरपुर

4/ गीता देवी सा दिसतौनि थाना कथैया मुजफ्फरपुर

5/ चंचला वर्मा पति श्री कुशेश प्रसाद सिन्हाँ सा. रूपौली जिला सीतामढी

प्रेस बयान में बताया गया है कि मृतकों का शव पोस्टमार्टम के उपरांत उनके निकटतम परिजन को सौंप दिया गया है

घटना की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने हॉस्पिटल जाकर स्थिति का जायजा लिया तथा तत्परता पूर्वक बचाव कार्य चलाया गया हॉस्पिटल में सभी मरीजों को ट्रेस कर लिया गया है अस्पताल में एडमिट कोई भी मरीज ट्रेसलेस नहीं है अस्पताल में एडमिट मरीज बृजनंदन राय के बारे में गलत एवं भ्रामक सूचना प्रचारित हुई विदित हो कि वर्तमान में वे प्रशांत हॉस्पिटल में एडमिट है तथा उनका इलाज चल रहा है

जिलाधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच हेतु पांच अधिकारियों की टीम गठित की है तथा विस्तृत एवं सुस्पष्ट जांच प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है

जाँच टीम मे अपर समाहर्ता आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी सिविल सर्जन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी एवं जिला अग्निशमन पदाधिकारी को शामिल किया गया है

Related Post