मुजफ्फरपुर : बूढ़ी गंडक एवं बागमती नदी को जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना के कार्य में आ रही बाधाओं के समाधान को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने शिवहर के जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक की बैठक में परियोजना की प्रगति तथा अवरोधों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया बैठक के दौरान अधिकारियों ने आयुक्त को अवगत कराया कि शिवहर जिले में परियोजना के लगभग 4.70 किलोमीटर लंबे संरेखन (अलाइनमेंट) क्षेत्र में स्थानीय रैयतों द्वारा कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है
इस पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया
उन्होंने कहा कि परियोजना क्षेत्र में जहां कहीं भी अतिक्रमण है, उसे नियमानुसार हटाया जाए साथ ही स्थानीय रैयतों एवं प्रभावित लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन लोगों का पुनर्वास अपेक्षित है, उनके लिए सरकार के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रशासनिक एवं कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए लंबित समस्याओं का शीघ्र निष्पादन करें, ताकि बूढ़ी गंडक–बागमती लिंक परियोजना का कार्य तेजी से पूरा हो सके उन्होंने परियोजना को क्षेत्र के विकास एवं जल प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य शीघ्र पूर्ण कराने पर बल दिया