मुजफ्फरपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार के निर्देशन में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस अवसर पर संगोष्ठी, वृक्षारोपण, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने किया
अपने संबोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला
उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा तथा प्राकृतिक संसाधनों को सहेजने की जिम्मेदारी निभानी होगी उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नए पौधे लगाने से हरित वातावरण का निर्माण होता है, उसी प्रकार छात्र-छात्राएं देश के भविष्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की मजबूत नींव भी बन सकते हैं
मुख्य वक्ता एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. चितरंजन कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि इसके लिए धरातल पर उतरकर कार्य करने की आवश्यकता है उन्होंने छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया
हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. ज्योति ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता रानी के मार्गदर्शन में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आम, लीची सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में सागर कुमार ने प्रथम, लिशा फलक ने द्वितीय तथा खुशी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं भाषण प्रतियोगिता में समीक्षा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया मोहम्मद अमानुल्लाह एवं श्वेता कुमारी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि रिफत परवीन, प्रकाश कुमार एवं कविता कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे
कार्यक्रम का संचालन समीक्षा कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद अमानुल्लाह ने प्रस्तुत किया इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे