Saturday, June 06 2026

प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड में एक और मौत,पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने किया शोक व्यक्त

FIRSTLOOK BIHAR 08:54 AM बिहार

प्रसाद अस्पताल अग्निकांड में घायल मड़वन प्रखंड के चैनपुर परड़ी ग्राम निवासी अंजनी कुमार सिंह की मौत मुजफ्फरपुर के अशोका हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में हो गई उनके निधन पर कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने तथा इस हृदयविदारक घटना से शोकाकुल परिजन को धैर्य धारण करने की प्रार्थना की है स्वर्गीय अंजनी सिंह का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है



पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव चैनपुर पहुंचेगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा



पूर्व मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अंजनी कुमार जी मेरे बड़े सहयोगी थे उनका अंतिम दर्शन के लिए मैं चैनपुर गांव पहुंचूंगा



Related Post